Greater Noida में बनेगा World-Class Hockey Stadium, 10.50 करोड़ की लागत से संवरेगा भविष्य

By प्रेस विज्ञपति | Jun 08, 2026

जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम का वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि "यह हॉकी स्टेडियम केवल एक खेल परिसर का निर्माण नहीं, बल्कि जनपद गौतमबुद्धनगर के युवाओं के सपनों, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने का संकल्प है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित होने वाला यह हॉकी स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।"

इसे भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant में भीषण Accident: पिघला लोहा बना काल, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत!

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि "जब हमारे युवा इस स्टेडियम से निकलकर प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे, तब इस स्टेडियम का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा। यह हॉकी स्टेडियम न केवल गौतमबुद्धनगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।"

इसे भी पढ़ें: Oman के पास US Navy पर हमले का आरोप, 24 Indian Sailors को लेकर डूब रहे जहाज में हड़कंप

भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी रोमियो जेम्स, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रमोद बाटला तथा भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान श्रीमति निर्मल तंवर भाटी द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सीनियर सिटीजन के साथ-साथ संजय प्रताप सिंह, मनोज गर्ग, हरेंद्र भाटी, मोहन सिंह, रामवीर सिंह, अमित भाटी, सुरेश शर्मा, अनिल शर्मा, आलोक सिंह, सुशील भाटी, डोरी लाल सिंह, सुधीर भाटी, योगेश भाटी, अमित भाटी, राजू भाटी, विकास सिंह, सूरज सिंह, अरविंद सिंह, राहुल नम्बरदार आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंत में कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए गए सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भारत ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदक अर्जित कर विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।"

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में गठबंधन राज में SC और BC वर्ग असुरक्षित, YSRCP ने साधा निशाना

राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री करेंगे दिव्यांग बच्चों के अभियान का श्रीगणेश, तरुण विजय की पहल

दिल्ली में Navy Commanders Conference, CDS और रक्षा मंत्री करेंगे समुद्री सुरक्षा की समीक्षा

India UAE Trade: स्थानीय मुद्रा में कारोबार और CBDC पहलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति