By निधि अविनाश | Jul 10, 2021
देश में बैंकिंग सेक्टर में 1 जुलाई से बदलाव आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि अगले महीने से सिंडिकेट बैंक के IFSC कोड और चेक बुक अमान्य हो जाएंगे। सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को 30 जून तक अपनी बैंक शाखा का IFSC कोड अपडेट करने को कहा गया है।
टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक, सिंडिकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, विजया बैंक, देना बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक, यह सभी बैंक ऑनलाइन बैंकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रिवियस IFSC कोड मान्य नहीं होगा। अगर आप इनमे से किसी भी बैंक के ग्राहक है और आपको ऑनलाइन बैंकिंग और नेटबैंकिग के जरिए पैसे ट्रांसफर करना चाहते है तो अब इसके लिए आपको अपना IFSC कोड अपडेट कराना होगा। बैंकों के विलय हो जाने के बाद अब आपको अपना IFSC कोड को अपडेट कराना होगा क्योंकि अब आप प्रिवियस IFSC कोड से पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे। बता दें कि बैंक मर्जर के मुताबिक अब सिंडिकेट बैंक अब केनरा बैंक का हिस्सा है जबकि इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय कर दिया गया है। दूसरी और, विजया बैंक और देना बैंक को अब बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ जोड़ दिया गया है।
सिंडिकेट बैंक की चेक बुक अमान्य हो जाएगी
बता दें कि पुराने MICR और IFSC के साथ इस समय के ई-सिंडिकेट बैंक चेक बुक भी 30 जून, 2021 तक ही वैध मानी जाएगी। केनरा बैंक के मुताबिक, ग्राहकों को ई-सिंडिकेट चेक बुक और थर्ड पार्टी को जारी किए गए चेक को बदल दें क्योंकि उसकी वैधता 30 जून 2021 तक समाप्त हो जाएगी।
नए IFSC कोड
टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक, नया IFSC कोड अब SYNB के बजाय CNRB से शुरू होगा। किसी को भी अपने मौजूदा IFSC कोड नंबर में 10000 जोड़ना होगा। नए IFSC कोड बनाने के लिए canarabank.com/IFSC.html - पर जाकर या केनरा बैंक की किसी ब्रांच में जाकर आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा केनरा बैंक के कस्टमर केयर पर भी 18004250018 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा सभी IFSC जोकि एसवाईएनबी से शुरू होते है 1 जुलाई 2021 से डिसेबल हो जाएंगे। केनरा बैंक ने अपना ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा कि, NEFT/RTGS/IMPS भेजते समय केवल "CNRB" से शुरू होने वाले अपने नए IFSC कोड का उपयोग करने के लिए सूचित करें।
बंद किया जाएगा स्विफ्ट कोड
केनरा बैंक ने सिंडिकेट बैंक के पहले के ग्राहकों द्वारा विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए इ्सेतमाल किए जा रहे स्विफ्ट कोड को बी बंद करने की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि, पूर्ववर्ती सिंडिकेट बैंक का स्विफट कोड, जिसका इस्तेमाल विदेशी मुद्रा के लिए स्विफ्ट संदेश भेजने या प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है, वह भी 1 जुलाई से बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में 10 4 बड़े राज्यों के बैंकों के विलय की घोषणा की थी। पिछले साल अप्रैल में ही सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक से किया गया था। बता दें कि विलय अप्रैल 2020 में लागू किया गया था और IFSC और MICR का कोड वित्तीय वर्ष 2022 की शुरूआत से यानि की 1 अप्रैल 2021 से अपडेट हो रही हैं।