नया भारत अपने नागरिकों को सुरक्षा देना भी जानता है और अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना भी : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

जयपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि नया भारत अपने नागरिकों को सुरक्षा देना भी जानता है और अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना भी जानता है। साथ ही आदित्यनाथ ने प्रश्न किया कि क्या आतंकवादियों को मारा जाना सही नहीं है। आदित्यनाथ ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट का जिक्र कर रहे थे जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसियां 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति बढ़े दृष्टिकोण के तहत पाकिस्तान में लक्षित हत्याओं में शामिल थीं। 

इसे भी पढ़ें: हम जनता को जनार्दन मानते हैं जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को : Rajnath Singh

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत का सम्मान करती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई भारतीय नागरिक विदेश जाता है तो उसे सम्मान मिलता है। सीमाएं सुरक्षित हैं, नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद समाप्त हो गया है।’’ उन्होंने मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को जेल में मटन बिरयानी खिलाए जाने संबंधी खबरों का जिक्र करते हुए कहा,‘‘एक तरफ, रिपोर्ट (द गार्जियन द्वारा) कहती है कि आतंकवादियों का सफाया वर्तमान सरकार करा रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार थी जो आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘आतंकवादियों को मारा जाना चाहिए या नहीं? वे समाज पर बोझ हैं और सभी की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। कांग्रेस गरीबों को भूखा रखेगी लेकिन आतंकवादियों को बिरयानी खिलाएगी।

प्रमुख खबरें

BJP ने GDP आंकड़ों पर Congress के सवालों को दिमागी नक्सल सोच बताया

Punjab Government केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर Pay और DA देने को तैयार

बाढ़ प्रभावित Nepal के लिए India ने भेजी 21 टन से अधिक राहत सामग्री

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश