असम ने किराएदारों के हितों की रक्षा के लिए पारित किया कानून, बना पहला राज्य

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 14, 2021

असम किराएदारों की रक्षा के लिए किरायेदारी विधेयक 2021 पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस अधिनियम से मालिक और किराएदार दोनों के हितों की रक्षा होगी। नया कानून एक मॉडल टेनेंसी एक्ट के आधार पर तैयार किया गया है, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल 2 जून को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपनाने के लिए मंजूरी दे दी थी।

इसे भी पढ़ें: केएनएलए के अंतिम शेष आतंकियों ने असम में आत्मसमर्पण किया: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के आवास और शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि एक मकान मालिक और एक किरायेदार के बीच विभिन्न विवादास्पद मुद्दे उठते हैं। जब परिसर छोड़ने की बात आती है तो कुछ लोग समझौतों को नहीं मानते, इसके चलते मकान मालिक आवास नहीं देते। इस अधिनियम के लागू होने के बाद, लेटिंग-आउट प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती