सर्दियों के मौसम में बाजार में हैं कई स्टाइलिश स्कार्फ, आजमा कर देखिये

By वरूण क्वात्रा | Dec 10, 2018

सर्दी के मौसम में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरूष भी स्कार्फ पहनते हैं। जैकेट से लेकर टी-शर्ट, कोट आदि के ऊपर इसे पहन सकते हैं। बस जरूरत है तो इसे सही तरीके से पहनने की। स्कार्फ को कई तरह से कैरी किया जा सकता है और हर दिन एक नया लुक क्रिएट करें। तो चलिए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में किस तरह से कैरी करें स्कार्फ−

इसे भी पढ़ेंः विंटर में स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष अपनाएं यह तरीके, फिर देखें कमाल

डेप लुक 

यह एक बेहद ही सिंपल लुक है, लेकिन फिर भी देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इस लुक में आपको स्कार्फ को गांठ नहीं बांधनी होती। बस स्कार्फ को गले में कुछ इस तरह डालें कि दोनों ओर लेंथ बराबर हो। स्कार्फ डेपिंग का यह लुक ओवरकोट के ऊपर बेहद जंचता है।

अराउंड लुक

अगर आपने स्वेटर पहना है तो उसके साथ स्कार्फ को कुछ इसी तरह कैरी करें। इस लुक में पहले स्कार्फ को गले में कुछ इस तरह पहनें कि एक साइड छोटी व दूसरी थोड़ी लंबी हो। उसके बाद जो साइड लंबी है, उसे गले से लपेटते हुए एक बार घुमाएं। यह देखने में स्टाइलिश तो लगता है ही, साथ ही आपकी गर्दन व उसके आसपास के एरिया को भी ठंड से बचाता है।


ओवर हैंड लुक

यह स्कार्फ डेपिंग का ऐसा लुक है, जिसमें स्कार्फ से गांठ बांधी जाती है। इसके लिए सबसे पहले स्कार्फ को गले में कुछ इस तरह पहनें कि अराउंड लुक की तरह यह एक तरफ से छोटी व दूसरी तरफ से बड़ी हो। अब बड़ी वाली साइज से स्कार्फ को गले में लपेटें। इसके बाद उसी साइड से स्कार्फ की मदद से एक गांठ बांधें।

इसे भी पढ़ेंः शर्ट, जैकेट, ट्राउजर और पजामे में चेक स्टाइल इस तरह लगेगा अच्छा


रिवर्स स्कार्फ डेपिंग

स्कार्फ की इस तरह की डेपिंग लेयरिंग में काफी अच्छी लगती है। अगर आप ओवरकोट पहनें या जैकेट, इस तरह से स्कार्फ को डेप किया जा सकता है। इस लुक में पहले स्कार्फ को गले में पहनें। ध्यान रखें कि दोनों साइड की लेंथ बराबर हो। इसके बाद दोनों साइड से स्कार्फ को इस तरह लपेंटे कि उसका बचा हुआ सिरा पीछे की तरफ आए, सामने की ओर नहीं। अगर आपके पास मीडियम या लॉन्ग लेंथ स्कार्फ है तो आप यह स्टाइल ट्राई कर सकते हैं।


पेरिस स्कार्फ नॉट

इस तरह की डेपिंग के लिए आपके स्कार्फ की लेंथ लंबी होनी चाहिए। सबसे पहले तो आप अपने स्कार्फ को फोल्ड करें। इसके बाद स्कार्फ को गले में पहनें। उसके बाद एक साइड से स्कार्फ को दूसरी तरफ की गांठ में डालें। 

रिवर्स डेप टक

स्कार्फ की इस तरह की डेपिंग आमतौर पर लोग नहीं करते लेकिन अगर इस तरह की डेपिंग की जाए तो यह देखने में बेहद ही शानदार लगती है। स्कार्फ की इस तरह की डेपिंग में स्कार्फ को गर्दन के चारों ओर पहनें। इसकी एक साइड दूसरे से थोड़ी लंबी होनी चाहिए। अब स्कार्फ का लंबा अंत लें और इसे अपनी गर्दन के चारों ओर एक बार लूप करें। अब इसे टक करें। इसके बाद स्कार्फ के दूसरे हिस्से से भी यही प्रक्रिया दोहराएं। 

-वरूण क्वात्रा

प्रमुख खबरें

Horoscope 06 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Animal Testing के ड्राफ्ट नियमों पर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति, निगरानी तंत्र मजबूत करने की मांग

चावल और Paddy Stock की हर शुक्रवार घोषणा अनिवार्य, केंद्र ने दक्षिणी राज्यों को दी सीमा तय करने की छूट

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी