डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी नयी ‘महाभारत’सीरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2022

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक नई महाभारत सीरीज का प्रसारण होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इस परियोजना की घोषणा यहां डिज्नी प्लस हॉटस्टार एंड एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्नी स्टार के कंटेंट प्रमुख गौरव बनर्जी ने डी23 एक्सपो में एक सत्र के दौरान की। यह सीरीज भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक ‘महाभारत’ पर आधारित है जो धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष को दर्शाती है।

मीडिया को जारी एक बयान में मंटेना ने कहा कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘महाभारत’ लाने का अवसर मिलने से वह खुश हैं। सत्र के दौरान ‘शोटाइम’ नाम से इमरान हाशमी अभिनीत एक नयी मुंबई-सेट श्रृंखला की भी घोषणा की गई। डिज्नी प्लस हॉटस्टार टॉक शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के आठवें सीजन पर भी काम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत