मोदी कैबिनेट के नए मंत्री शुरू करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा, मध्यप्रदेश के 3 केंद्रीय मंत्री होएंगे शामिल

By सुयश भट्ट | Aug 12, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों के लिए बीजेपी पूरे देश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। जानकारी मिली है कि इस यात्रा के जरिए मोदी कैबिनेट के मंत्री जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। इसके साथ ही आशीर्वाद यात्रा निकालकर सभी धार्मिक स्थानों पर धर्मगुरुओं का आशीर्वाद लेंगे।

दरअसल यह जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त से शुरु होकर 24 अगस्त तक चलेगी। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सभी नव नियुक्त 39 मंत्री यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के तहत सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा तीन और संसदीय सीटों का दौरा करेंगे। वहीं इस यात्रा का पूरा प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें:ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम शिवराज ने बुलाई आपात बैठक,मंत्रालय में होगी इसपर चर्चा 

आपको बता दें कि इस जन आर्शीवाद यात्रा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में भी तीन केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। मालवा निमाड़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाकौशल में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय पिछड़ा वर्ग मंत्री एसपीएस बघेल के नेतृत्व में ग्वालियर चंबल में यात्रा निकाली जाएगी। वहीं इस यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ खरगोन में यात्रा में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव