संजय सिंह ने अशोक स्तंभ के शेर को 'आदमखोर' बताने वाला ट्वीट किया शेयर, कपिल मिश्रा बोले- खुद की बची खुची इज्जत का केजरीवाल बनवा रहे हो

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन नए संसद भवन की बिल्डिंग की छत पर कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का आनावरण किया। लेकिन इसके बाद से ही इसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अशोक स्तंभ को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर आप सांसद संजय सिंह और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ट्विटर पर भिड़ गए हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ने एक ट्वीट को शेयर करते हुए सवाल उठाया कि मैं 130 करोड़ भारतवासियों से पूछना चाहता हूँ राष्ट्रीय चिन्ह बदलने वालों को “राष्ट्र विरोधी”बोलना चाहिये की नही बोलना चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: 9500 किलो वजन और 6.5 मीटर ऊंचा, नए संसद भवन में लगा विशालकाय अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार और महुआ मोइत्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर दिल्ली में नए संसद भवन के शीर्ष पर अशोक की शेर राजधानी की "आक्रामक" और "अनुपातहीन" समानता स्थापित करके राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने ट्विटर पर कहा, "हमारे राष्ट्रीय प्रतीक, राजसी अशोकन लायंस का अपमान करें। मूल बाईं ओर है, सुंदर, वास्तविक रूप से आत्मविश्वासी है। दाईं ओर वाला मोदी का संस्करण है, जिसे नए संसद भवन के ऊपर रखा गया है - झुंझलाहट, अनावश्यक रूप से आक्रामक और अनुपातहीन। शर्म! इसे तुरंत बदलो!"

इसे भी पढ़ें: नए संसद भवन की छत पर बने अशोक स्तंभ के अनावरण को ओवैसी ने बताया गलत, बोले- PMO ने सभी संवैधानिक नियमों का किया उल्लंघन

बता दें कि संसद भवन की छत पर बने कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक की लंबाई 6.5 मीटर है। इसका वजन 9 हजार 500 किलोग्राम का बताया जा रहा है जो कांस्य से बनाया गया है। इसके सपोर्ट के लिए करीब 6500 किलो वजन के एक स्टील की सहायक संरचना का भी निर्माण करवाया गया है। बताया जा रहा है कि नए संसद भवन की छत पर लगने वाले अशोक स्तंभ चिन्ह को आठ चरणों की प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है। 

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई