उत्कृष्टता की दिशा में भारत की यात्रा का शुरुआती बिंदू है नया संसद भवन : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन पर देश की जनता को बधाई दी और कहा कि यह उत्कृष्टता की दिशा में देश की यात्रा का शुरुआती बिंदु है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह यहां नए संसद भवन का उद्घाटन किया। शाह ने ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड’ हैशटेग के साथ ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नयी संसद राष्ट्र को समर्पित की। यह भवन न केवल वह स्थान है जहां लोगों की आकांक्षाएं फलीभूत होंगी, बल्कि यह अमृत काल के दौरान हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में भारत की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक भी है।’’

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह