Modi in Japan: सामने आई भारत-अमेरिका संबंध की नई तस्वीर, एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले मोदी और बाइडेन

By अंकित सिंह | May 20, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 की बैठक में शामिल होने के लिए जापान के हिरोशिमा में हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर मोदी जापान पहुंचे हैं। हालांकि, G7 की बैठक के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक दूसरे से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए जो बाइडेन खुद उनके पास पहुंचे हैं। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया और कुछ देर तक बातचीत भी की। इस दौरान दोनों नेता काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों हाथ मिलाते हुए मुस्कुराते भी नजर आ रहे हैं। मोदी-बाइडेन की इस मिलन से दोनों देशों के बीच रिश्तो की नई तस्वीर सामने आई है। 

इसे भी पढ़ें: G7 Summit में Russia व China पर कसी गयी नकेल, Modi-Zelenskyy मुलाकात पर Russian President Putin की नजर

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मैंने भारत के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाली सम्मानित कलाकार हिरोको ताकायामा से मुलाकात की। उन्होंने भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने अपनी कलाकृति भी मुझे भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति यून सुक येओल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति यून सुक येओल के साथ बैठक की। भारत और कोरिया गणराज्य बुहत अच्छी दोस्ती और गहरे सांस्कृतिक संबंधों को साझा करते हैं। आज की बातचीत प्रमुख विकास क्षेत्रों में इस दोस्ती को और मजबूत करने के तरीकों पर केंद्रित थी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है