ई-कॉमर्स कंपनी के लिए MP में बनेगी नई पॉलिसी, गृह मंत्री ने दी जानकारी

By सुयश भट्ट | Nov 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की भिंड पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों के लिए मध्य प्रदेश में पॉलिसी बनाई जाएगी। अमेजन से गांजा तस्करी मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन बिजनेस की कोई गाइडलाइन नहीं है। अब लेकिन इनकी गाइडलाइन बनाई जाएगी। क्योंकि इसमें हथियार भी सप्लाई हो सकता है। अभी लगभग 384 टन गांजा ऑनलाइन मंगाया गया है। जानकारी के मुताबिक कल्लू पवैया, मुकुल और बृजेंद्र तोमर ढाबे वाले को पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें:अब मामा की बारी, दिल्ली में हो रही विदाई की तैयारी? जल्द बुलाई जा सकती है BJP विधायक दल की बैठक 

आपको बता दें कि भिंड पुलिस को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन द्वारा गांजे की डिलीवरी करने की सूचना मिली थी। इस मामले में ग्वालियर मुरार निवासी सूरज पवैया को भिंड-ग्वालियर हाइवे रोड पर स्थित गोविंद ढाबे के पास पकड़ा। पुलिस ने शक के आधार पर ढाबा संचालक बृजेंद्र तोमर को भी हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास गांजा भी बरामद किया था। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी