ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

लंदन|बोरिस जॉनसन का स्थान लेने वाले ब्रिटेन में सत्तारूढ़ ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के नए नेता एवं नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी। टोरी के नाम से जानी जाने वाली पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए जिम्मेदार निकाय ने सोमवार को यह जानकारी थी।

चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर मंगलवार को शुरू और समाप्त भी होगी। प्रधानमंत्री पद के लिए अब तक 11 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं। ब्रिटेन के भारतीय मूल के पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी में बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में मुख्य दावेदार हैं।

1922 समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने कहा, ‘‘ निश्चित ही पांच सितंबर को हमारे पास निष्कर्ष होगा और पार्टी का नया नेता निर्वाचित होगा तथा उसकी घोषणा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

दुलारचंद मर्डर केस में जेल जाएंगे अनंत सिंह! Supreme Court ने 1 दिसंबर तक दिया Surrender का समय

UNSC में 2028-29 की सदस्यता के लिए AI और समुद्री सुरक्षा भारत की प्राथमिकताएं

Next Generation Corvette NGC Indian Navy | केंद्र ने भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट-जेनरेशन स्टेल्थ युद्धपोत बनाने को ₹40,000 करोड़ की दी मंजूरी

Supreme Court ने KG Basin गैस विवाद में पूर्व जज Ranjana Prakash Desai को मध्यस्थ बनाया