तालिबान के नियंत्रण के बाद अफगानिस्तान में नयी हकीकत स्थापित : इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि काबुल में सत्ता पर तालिबान के कब्जा करने के बाद एक ‘नयी हकीकत’ स्थापित हुई है और अब यह सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सामूहिक हित है कि कोई नया संघर्ष नहीं हो तथा युद्ध प्रभावित देश में सुरक्षा स्थिति स्थिर रहे। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में 20 वीं शंघाई सहयोग संगठन राष्ट्राध्यक्ष परिषद (एससीओ-एसीएचएस) को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अफगानिस्तान के फिर कभी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी अफगानों के अधिकारों के लिए सम्मान सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: International Highlights: जल्द हो सकता है DRDO द्वारा विकसित अग्नि-V मिसाइल का परीक्षण, चीन का बयान आया सामने

खान ने कहा कि अफगानिस्तान को बगैर देर किये मानवीय सहायता देना जरूरी है क्योंकि यह वक्त मौजूदा चुनौतियों से बाहर आने में अफगान की मदद करने के लिए उनके साथ खड़े होने का है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह अवश्य याद रखना चाहिए कि अफगान सरकार मुख्य रूप से विदेशी सहायता पर ही निर्भर है। ’’ उन्होंने कहा कि तालिबान शासकों को अपने वादों को बखूबी पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘तालिबान को समावेशी राजनीतिक ढांचे के लिए किये गये वादों को अवश्य पूरा करना चाहिए, जहां सभी जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व हो। यह अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए जरूरी है। ’’ खान ने कहा कि अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता। आठ देशों, चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिजिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान का समूह एससीओ दुशांबे में अपना 21 वां शिखर सम्मेलन कर रहा है। अफगानिस्तान, एससीओ में एक पर्यवेक्षक है।

प्रमुख खबरें

Analysis: अपने ही गढ़ में कैसे घिरीं ममता बनर्जी? बीजेपी के चक्रव्यूह में फंसी, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत के 5 बड़े कारण

Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: इस खास विधि से करें Puja, Lord Ganesha हर लेंगे आपके सारे संकट

UAE पर ईरान का मिसाइल हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, स्कूल-कॉलेज हुए ऑनलाइन

भीषण विस्फोट, चीन में 21 की मौत! तपती गर्मी में कौन बना China का नया दुश्मन?