पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आए, 10 रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

कोलकाता|  पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 15,86,455 हो गई। इसके अलावा 10 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल तादाद 19,055 तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में कोविड की स्थिति और बिगड़ी; 974 नए मामले, 12 और लोगों की मौत

एक दिन पहले संक्रमण के 974, 22 अक्टूबर को 846,21 अक्टूबर को 833 और 20 अक्टूबर को 867 मामले सामने आए थे। बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,882 है।

शनिवार को इनकी संख्या 7,731 थी। रविवार को संक्रमण दर 2.32 प्रतिशत रही, जो शनिवार को 2.26 फीसद थी। बुलेटिन के अनुसार रविवार को828 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 15,59,518 हो गई। राज्य में अब तक कुल1,89,28,189 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव उपरांत हिंसा : सीबीआई ने हत्या के दो मामले दर्ज किए


प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

सिंगापुर में इंडिया एनर्जी शोकेस: भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में भारी निवेश के अवसरों पर मंथन

New York Times Square Stabbing | टाइम्स स्क्वायर में खूनी तांडव! सनकी महिला ने चाकू से ली दूसरी महिला की जान, NYPD ने मुठभेड़ में किया ढेर | Video

अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा