Singapore में मिली कॉकरोच की नई प्रजाति, पोकेमॉन के नाम पर हुआ नामकरण, जानें यहां

By रितिका कमठान | Mar 10, 2023

आमतौर पर कॉकरोच से हर व्यक्ति को डर लगता है। कॉकरोच के घर में रहने से वैसे तो कई बीमारियों का खतरा बना रहता है मगर पर्यावरण के लिए कॉकरोच काफी फायदेमंद हो सकते है। यहां तक की कॉकरोच धरती पर सबसे तेजी से प्रजनन करने वाले कीटों में शुमार है।

वर्ष 2016 में सिंगापुर में कीडों की विविधता के संबंध में जानने के लिए कीट सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें कॉकरोच की प्राकृतिक तौर पर खोज हुई थी। हालांकि इसका बाहरी भाग किसी पूर्व में मान्यता मिल चुकी प्रजाति से मेल खाता है। मगर इसके अंदरुनी भाग से पता चला है कि ये ऐसा कॉकरोच है जिसकी खोज पहले नहीं हुई है।

ली कोंग चियान नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के फू माओशेंग और यूपीएलबी म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के क्रिस्टियन लुकानास ने हाल ही में अपनी खोज के बारे में एक पेपर प्रकाशित किया। माओशेंग ने इस खबर को ट्विटर पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा, "एक नए नाजुक एपिजियन नोक्टीकोला की जानकारी साझा की गई है। यह सिंगापुर से इस जीनस के पहले रिकॉर्ड के तौर पर सामने आया है। बता दें कि यह पोस्ट कुछ दिन पहले ही शेयर की गई थी। शेयर किए जाने के बाद से इसे 1600 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और कई लोगों ने शेयर पर कमेंट भी किए हैं।

प्रमुख खबरें

30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

Ballia Court ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी जावेद को 25 साल कारावास की सजा सुनाई

Asian Games में भारत का कमाल, कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड और महिला टीम ने जीते Gold

US Dollar के मुकाबले रुपया 3 पैसे फिसलकर 95.97 के स्तर पर पहुंचा