वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद केस में नया ट्विस्ट, हिन्दू पक्ष की 5 वादी में से एक वापस लेंगी अपना केस

By अंकित सिंह | May 08, 2022

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। कोर्ट के आदेश के बाद हाल में ही श्रृंगार गौरी मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण और वीडियोग्राफी का कार्य किया गया। हालांकि इसको लेकर भी एक पक्ष की ओर से लगातार आपत्ति जताई जा रही है। इन सब के बीच ज्ञानवापी मस्जिद केस में अब नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, इस मामले में हिंदू पक्ष की तरफ से पांच वादी थे। हालांकि, अब एक वादी ने अपना केस वापस लेने का फैसला किया है। जो वादी अपना केस वापस लेंगी उनका नाम रेखा सिंह है। लेकिन अभी भी चार वादी अपने रुख पर कायम हैं। इसको लेकर अब हिंदू पक्ष के वकील और अन्य पदाधिकारियों के बीच लगातार रणनीति तय की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद केस में बड़ा बवाल, मुस्लिम पक्ष में उठाएं कमिश्नर पर सवाल, हटाने की मांग की

जब सर्वे टीम मस्जिद-मंदिर परिसर के अंदर जा रही थी तो पुलिस ने एक मुस्लिम को धार्मिक नारा लगाते हुए पकड़ लिया और उसे थाने ले गई। दिल्ली की राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, सीता साहू और अन्य की दैनिक पूजा और श्रृंगार गौरी में अनुष्ठान करने की अनुमति की मांग करने वाली याचिका पर धार्मिक स्थल की वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण करने के लिए उसी अदालत के पहले के आदेश पर यह प्रक्रिया शुरू की है। ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर भगवान गणेश, भगवान हनुमान और नंदी स्थित हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन