वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली में नया अभियान, 45 प्लस वालों को पोलिंग बूथ पर लगेगा टीका

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2021

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट के बाद स्थिति सुधरती दिख रही है। शहर की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मेट्रो का परिचालन भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू हो गया। वहीं ऑड-इवन के आधार पर बाजार भी खुलेंगे। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम जारी है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है जिसका नाम 'जहां वोट वहां वैक्सीनेशन' है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।

प्रमुख खबरें

UCC पर रुख तय करने से पहले कानून की समीक्षा करेगी JD(U), Nitish Kumar ने बुलाई बैठक

Trinetra Ganesh Temple: Ranthambore के Trinetra Ganesh को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेजते हैं श्रद्धालु

Vande Mataram विवाद पर Priyank Kharge की BJP को खुली चुनौती, बिना देखे पूरा गाएं नेता

UP PGT Recruitment: यूपी में 2,607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती, 18 सितंबर से करें आवेदन