इजरायल में इस वैरिएंट ने मचाई तबाही, वैक्सीन पर उठे सवाल

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 28, 2021

वैज्ञानिकों ने डेल्टा वैरिएंट फैमिली को चार से 13 रूपों में बांटा है। डेल्टा वैरिएंट के कुछ मामले भारत में चिंता का का बड़ा कारण है, इस वैरिएंट का एक अन्य उप-वंश – एवाई .12, इजराइल में कोरोना के बढ़ते मामलों से जुड़ा है। ये बात भारत सार्स –कोवी -2 जीनोम कंसोर्टियम के रिपोर्ट में सामने आई है।

जैसे-जैसे वायरस शरीर में फैलता है, यह खुद की कॉपी बनाता है। जैसे, डेल्टा संस्करण (बी.1.617.2) ने कई उप-वंशों को जन्म दिया है, जिन्हें 'डेल्टा प्लस' वेरिएंट कहा गया। इजरायल में स्पाइक चिंता का विषय है क्योंकि यह एक ऐसा देश है, जहां लगभग 60% वयस्कों ने टीका ले लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक वहां फाइजर वैक्सीन की प्रभावशीलता काफी कम है। वर्तमान में यह ज्ञात नहीं है कि एवाई.12 डेल्टा से अलग है या नहीं। इजरायल में इसके तेजी से बढ़ने का मतलब है कि इसकी और जांच की जानी चाहिए।

इजरायल में संक्रमण की चौथी लहर तेजी से बढ़ रही है। नए वायरस के मामले पिछले दो हफ्तों में दोगुनी से अधिक हो गई है, सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है। विशेषज्ञ इस बात से चिंतित हैं कि टीका भी सुरक्षा नहीं दे रही है। अत्यधिक संक्रामक ए.12 डेल्टा वैरिएंट के साथ संक्रमण को रोकने में टीका कम प्रभावी हो सकता है।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया