चीन में मिला कोराना की तरह नया वायरस HKU5-CoV-2, जानें कैसे फैलता है

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 24, 2025

हाल ही में चीन के वैज्ञानिकों ने एक नया बैट कोरानावायरस की खोज की है। जिसका नाम HKU5-CoV-2 है। यह वायरस COVID-19 (SARS-CoV-2) फैलाने वाले वायरस से मिलता-जुलता है। इस वायरस की खोज वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक टीम ने की है, जिसका नेतृत्व शी झेंगली कर रहे हैं। शी झेंगली को उनकी कोरोनावायरस पर की गई रिसर्च के कारण "बैटवुमन" कहा जाता है। 

लेकिन, HKU5-CoV-2 का कोई इंसानी मामला अब तक नहीं मिला है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके लक्षण COVID-19 और MERS जैसे हैं।

बुखार और खांसी

सांस लेने में परेशानी

गले में खराश

थकान और शरीर में दर्द

रिसर्च में क्या पता चला?

बता दें कि, यह वायरस केवल इंसानी कोशिकाओं और फेफड़ों व आंतों के टिश्यू को संक्रमित कर सकता है। चमगादड़ से यह वायरस सीधे तौर पर इंसानों में या किसी दूसरे जानवर के जरिए फैलता है। यह वायरस कई स्तनधारी जानवरों के ACE2 रिसेप्टर्स से जुड़ सकता है, इससे इसका इंसानों में फैलने खतरा अधिक बढ़ जाता है।

कैसे फैलता है यह वायरस?

- सीधे चमगादड़ से: यदि कोई व्यक्ति संक्रमित चमागदड़ या उसके शरीर के तरल पदार्थ जैसे कि लार मूत्र या मल के संपर्क में आते हैं।

-किसी अन्य जानवर के माध्यम से- यह वायरस पहले किसी भी स्तनधारी जानवर को संक्रमित कर सकता है और फिर इंसानों में फैल सकता है, जैसे कि SARS-CoV-2 मामले में हुआ था।

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में

Kolkata के चोरबागान पंडाल की Durga Idol का 24 अक्टूबर को होगा विसर्जन, SIT ने दी मंजूरी

13-14 वर्ष की बच्चियों के मां बनने पर Governor Anandiben Patel ने जताई चिंता

Gujarat में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसरों के तबादले