Surat में योग दिवस कार्यक्रम में नया विश्व रिकॉर्ड बना : हर्ष सांघवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

सूरत। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को दावा किया कि सूरत में एक स्थान पर एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर ‘‘नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ कायम किया है। सांघवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे पिछला रिकॉर्ड टूट गया। सांघवी ने कहा, ‘‘सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में एक स्थान पर योग सत्र में सबसे अधिक संख्या में लोगों के जुटने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ है।’’ इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सूरत के डुमास इलाके में राज्य स्तरीय ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। पटेल ने योग सत्र शुरू होने से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य में 72,000 स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम में कुल 1.25 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: PM Modi से मुलाकात कर प्रभावित हुए Elon Musk, Tesla को जल्द से जल्द भारत लाने की योजना

आने वाले दिनों में राज्य सरकार प्रदेश में 21 योग स्टूडियो खोलने की योजना बना रही है।’’ सूरत में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि अन्य मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर राज्य सरकार ने योग दिवस मनाने के लिए 75 ‘ऐतिहासिक स्थलों’ का चयन किया था, जिनमें साबरमती रिवरफ्रंट (अहमदाबाद), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया), कच्छ का रण और मोढेरा का सूर्य मंदिर शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान

Varanasi Airport पर पिस्तौल से गोली चलने से 2 कर्मी घायल, यात्री पर केस दर्ज

Hyderabad के EFLU में 14 छात्र गिरफ्तार, ABVP और NSUI में हुई थी झड़प