काले सूट पर दुपट्टा डाले ममदानी ने न्यूयॉर्क में भारतीयों के साथ खेला गरबा, इलिनोइस मंदिर हमले के प्रयास के बाद एकता का आह्वान

By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि और दुर्गा पूजा के जश्न में शामिल होने के बाद, लोगों से नफरत के खिलाफ एकजुट होने और एक-दूसरे का ख्याल रखने की अपील की है। उनका यह बयान इलिनोइस के एक मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश को अधिकारियों द्वारा नाकाम किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ममदानी को भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गरबा करते हुए और न्यूयॉर्क सिटी के विभिन्न मंदिरों में प्रार्थनाओं तथा अन्य उत्सव संबंधी रीतियों में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। ममदानी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा इस हफ्ते, मुझे क्वींस में हिंदू न्यूयॉर्कवासियों के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशईं और विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला।

इसे भी पढ़ें: Kerala के Palakkad में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान धमाका, मां-बेटे झुलसे और मकान ढहा

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में संदिग्ध की राइफल जाम हो जाने के कारण हमला नाकाम हो गया, जिसके बाद उसे वापस घर लौटना पड़ा। अमेरिकी सांसदों, राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने देश में हिंदुओं और भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। इलिनोइस का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने बताया कि जब वह किशोर वहां पहुंचा, तो वे और उनका परिवार भी ऑरोरा मंदिर में ही मौजूद थे। माना जा रहा है कि वह वहां बड़ी गोलीबारी (मास शूटिंग) करने के इरादे से आया था।

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित