By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022
न्यूयॉर्क, (एपी) न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने रूस में निवेश सहित उसके साथ कारोबार पर प्रतिबंध लगाने वाले एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया है। होचुल ने रविवार को अल्बानी में संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि रूसी हमले के कारण यूक्रेन से भागकर यहां आने वाले शरणार्थियों का न्यूयॉर्क स्वागत करेगा, क्योंकि अमेरिका में रहने वाले यूक्रेनवासियों में सबसे अधिक उनके प्रांत में रहते हैं। न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर होचुल ने कहा, हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले 10 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिनकी जड़ें यूक्रेन से जुड़ी हुई हैं और इनमें से एक लाख 40 हजार लोग न्यूयॉर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा,यदि आपको ठहरने के लिए स्थान की आवश्यकता है, आप यहां आना चाहते हैं तो हम आपको अपने समुदाय में समाहित करने में मदद को तैयार हैं।