New York के Mayor Zohran Mamdani का अनोखा अंदाज, सूट-टाई में पूल में कूदे, Video हुआ Viral

By एकता | Jun 28, 2026

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी अपने अनोखे और खुशमिजाज अंदाज के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोगों से बड़े ही कूल और तहजीब वाले तरीके से मिलना उनकी यूएसपी बन चुका है। इस बार तो मेयर साहब ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, न्यूयॉर्क शहर में समर पूल सीजन की शुरुआत करने के लिए वे ईस्ट हार्लेम के एक पब्लिक स्विमिंग पूल पहुंचे और बिना सोचे-समझे अपने ऑफिशियल सूट और टाई पहने-पहने ही पानी में छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: Venezuela Earthquake: तबाही के बीच फिर कांपी धरती, 1500 मौतों के बाद तीसरे झटके से दहला देश

ममदानी का मजेदार जवाब, "जब उन्होंने कहा सूट पहनो..."

पूल में छलांग लगाने के बाद मेयर बच्चों और लोकल लोगों के बीच पूरी तरह भीगे हुए कपड़ों में ही पहुंच गए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जनता से कनेक्ट करने के उनके इस क्रेजी और अनोखे तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच ममदानी ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "जब उन्होंने मुझसे कहा सूट पहनें, तो मैंने बस यही समझ लिया।" भीगे कपड़ों में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शहर में पब्लिक स्विमिंग के 90 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए बेहद खुशी हो रही है।

इसे भी पढ़ें: नक्शे से मिटा देंगे, Donald Trump की धमकी के बाद US-Iran में ताबड़तोड़ Missile Attack

क्या है इस पूल ओपनिंग का इतिहास?

आपको बता दें कि इस यूनिक परंपरा की शुरुआत साल 1936 में हुई थी। उस समय न्यूयॉर्क के तत्कालीन मेयर फियोरेलो लागुआर्डिया ने शहर के लोगों के लिए पब्लिक स्विमिंग पूल सुविधाओं का बड़े लेवल पर विस्तार किया था। यह प्रोजेक्ट उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के 'वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिस्ट्रेशन' प्रोग्राम के सपोर्ट से शुरू हुआ था, जिसके तहत शहर में 11 नए हाई-टेक पब्लिक स्विमिंग पूल बनाए गए थे। ये पूल अपने मॉडर्न डिजाइन और क्लोरीनीकरण (पानी साफ करने की तकनीक) के लिए मशहूर हुए और करीब 90 साल बाद आज भी न्यूयॉर्क के लोगों की सेवा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

UNGA से लौटे विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले, PM Balen Shah की India यात्रा की तैयारी जारी

Russia Drone Attack: कीव में पावर ग्रिड पर रूस का भीषण हमला, बच्चे समेत 4 की मौत

Amit Shah ने Jalandhar में किया वादा, 31 December 2029 तक Punjab को Drugs मुक्त बनाएगी BJP

अखिलेश के बिना सब सूना है... सपा और कांग्रेस गठबंधन पर बृजभूषण सिंह का बयान, बढ़ी सियासी हलचल