न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, अमेरिका में एमएलसी से करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

क्राइस्टचर्च। चोटों से परेशान न्यूजीलैंड के हरफनमौला कोरी एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिये 13 टेस्ट, 49 वनडे और 31 टी20 मैच खेले। वह पिछले दो साल से न्यूजीलैंड के लिये नहीं खेले हैं। उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में 93 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतक और 10 अर्धशतक समेत 2277 रन बनाये। उन्होंने 90 विकेट भी लिये। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में बनाया था जब वह 36 गेंद में तिहरे आंकड़े तक पहुंचे थे। उनका रिकार्ड एक साल बाद एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 31 गेंद में शतक बनाकर तोड़ा। उन्होंने ‘क्रिकबज’ से कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड के लिये खेलना बहुत गर्व की बात रही।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं और खेलना चाहता था लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता और अलग तरह के मौके आपको उस दिशा में मोड़ देते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के