विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2019

टांटन। केन विलियमसन की नाबाद 79 रन की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड ने विश्व कप मैच में शनिवार को यहां अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। विलियमसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने 99 गेंदों का सामना किया तथा नौ चौके लगाये। इससे पहले जिम्मी नीशाम ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर पांच विकेट लिये और अफगानिस्तान को 172 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। न्यूजीलैंड ने 32.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। न्यूजीलैंड ने इस तरह से लगातार तीसरी जीत दर्ज की जिससे वह दस टीमों के इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की दौड़ में सबसे आगे बना हुआ है। अफगानिस्तान की यह लगातार तीसरी हार है। 

इसे भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने डिविलियर्स से कहा, ‘मर्द बनो, चालबाज नहीं’

आफताब ने इसके बाद कोलिन मुनरो (22) को भी पवेलियन भेजा। विलियमसन के खिलाफ भी विकेट के पीछे के लिये रिव्यू लिया गया था। उन्होंने रोस टेलर (48) के साथ तीसरे विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की। आफताब ने ही टेलर को बोल्ड करके यह साझेदारी तोड़ी। विलियमसन ने आखिर तक एक छोर संभाले रखा। टॉम लैथम 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले अफगानिस्तान को हजरतुल्लाह जाजई (34) और नूर अली जादरान (31) ने पहले विकेट के लिये 66 रन जोड़े लेकिन उसकी टीम इसका फायदा नहीं उठा पायी। उसकी तरफ से हशमातुल्लाह शाहिदी ने सर्वाधिक 59 रन बनाये लेकिन उसके अन्य बल्लेबाज नीशाम और फर्गुसन (37 रन देकर चार विकेट) के सामने नहीं टिक पाये। 

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा