न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप से बाहर

By निधि अविनाश | Nov 07, 2021

टी-20 विश्व कप में सुपर-12 में ग्रुप-2 के अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। बता दें कि इस हार के साथ ही भारत अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। वहीं न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर सेमिफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान ने जीत हासिल कर पहले ही सेमिफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने भी क्वालीफाई कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप से हैरान कर देने वाली खबर! Afg-Nz मैच से पहले पिच क्यूरेटर की मौत

इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से बायें हाथ के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान के आकर्षक अर्धशतक जड़ा। अफगानिस्तान ने ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में रविवार को यहां आठ विकेट पर 124 रन बनाये थे। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत