ग्रैंडहोम और गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज में 2-1 से बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

नेल्सन। कोलिन डि ग्रैंडहोम के अर्धशतक के बाद तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां इंग्लैंड को 14 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 15वें ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन तेज गेंदबाजों लाकी फर्ग्युसन (25 रन पर दो विकेट) और ब्लेयर टिकनर (25 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

इसे भी पढ़ें: जाधव और नदीम के दम पर इंडिया-बी ने इंडिया सी को मात देकर जीती देवधर ट्रॉफी

मार्टिन गुप्टिल ने सात चौकों की मदद से 17 गेंद में 33 रन बनाकर न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। वह हालांकि पैट ब्राउन की गेंद पर टाम कुरेन को कैच दे बैठे। चार गेंद बाद कुरेन ने सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो को भी साकिब महमूद के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने छह रन बनाए। पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ने अपनी पांचवीं ही गेंद पर टिम सीफर्ट (07) को बोल्ड कर दिया जिससे आठवें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 69 रन हो गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के जानलेवा प्रदुषण में मैच खेली भारत और बांग्लादेश की टीम, गांगुली ने जताया आभार

ग्रैंडहोम और टेलर ने इसके बाद पारी को संवारा। ग्रैंडहोम ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के मारे। कुरेन ने ग्रैंडहोम को लांग आन पर टाम बेनटन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। साकिब ने इसके बाद टेलर को पगबाधा किया। टेलर ने डीआरएस का सहारा नहीं लिया जबकि रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेटों से नहीं टकरा रही थी। जिमी नीशाम (20) और मिशेल सेंटनर (15) ने इसके बाद टीम का स्कोर 180 रन तक पहुंचाया। कुरेन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प