कोरोना वायरस का असर, न्यूजीलैंड ने सामुदायिक क्रिकेट पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने कोविड 19 महामारी के चलते बुधवार को क्लब और स्कूलों समेत सभी सामुदायिक क्रिकेट पर रोक लगा दी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के सभी संघों को संदेश में कहा कि बोर्ड ने विशेषज्ञों की सलाह पर सामुदायिक क्रिकेट पर रोक लगाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस सुबह न्यूजीलैंड क्रिकेट को चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह मिली जिसमें न्यूजीलैंड में कोविड 19 के संक्रमण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हमारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मार्टिन स्वान ने सलाह दी है कि सामुदायिक क्रिकेट पर रोक लगाई जानी चाहिये।’’ इससे पहले न्यूजीलैंड ने प्लंकेट शील्ड के आखिरी दो दौर के मैच रद्द कर दिये थे।

प्रमुख खबरें

हूतियों ने पाकिस्तान को भी नहीं छोड़ा, समुंदर में आग, बिछाई लाश!

Ramayana के VFX पर मचा था भयंकर बवाल, Ranbir Kapoor ने अब आलोचकों को दिया करारा जवाब

Carlo Lombardi ने FCRA Bill का किया समर्थन, बोले- Foreign Policy का जरिया भी हो सकते हैं NGOs

गोलान हाइट्स पर Colombia के फैसले से भड़के Oman और Kuwait, International Law के उल्लंघन का लगाया बड़ा आरोप