न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, Ipl की मेजबानी में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है और इस तरह की रिपोर्टों को केवल ‘अटकलबाजी’ करार दिया। एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने पुष्टि की कि क्रिकेट बोर्ड ने कभी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। आईपीएल का आयोजन मार्च में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। बूक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘‘यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलबाजी है। हमने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश नहीं की और ना ही हमारे पास किसी ने ऐसा प्रस्ताव रखा। ’’

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान