WTC फाइनल पर ट्रेंट बोल्ट ने कहा, इतिहास बनाने के लिए शानदार स्थिति में न्यूजीलैंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

माउंट मोनगानुई (न्यूलीलैंड)। ट्रेंट बोल्ट के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया अब भी एक पहेली की तरह है लेकिन न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज को भरोसा है कि उनकी टीम जब इसके पहले फाइनल में भारत से भिड़ेगी तब उनकी टीम इतिहास रचने में सक्षम होगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में खेला जाएगा। बोल्ट ने बे ओवल में पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह से टीम ने न्यूजीलैंड और दुनिया भर में प्रदर्शन किया है उससे खिलाड़ियों को उम्मीद है कि वे इतिहास बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ भविष्य के लिए सोच कर अच्छा लग रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल एक बड़ा मंच है और उम्मीद है कि मैं वहां पहुंच सकूंगा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट का हिस्सा बन सकूंगा।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2 अक्टूबर से दर्ज कीं 25 FIR, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर केस

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया