By अभिनय आकाश | Jan 25, 2023
लेबर पार्टी के नेता क्रिस हिपकिंस ने निवर्तमान प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद एक औपचारिक समारोह में न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। लेबर पार्टी ने पार्टी और देश का नेतृत्व करने के लिए 44 वर्षीय मंत्री हिपकिंस को चुना। यह कदम 42 वर्षीय अर्डर्न के आश्चर्यजनक इस्तीफे के बाद आया। हिपकिंस (44) ने अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद हिपकिंस नौ महीने से भी कम समय तक पद संभालेंगे। अक्टूबर में देश में आम चुनाव होगा। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, लेबर पार्टी की स्थिति मुख्य प्रतिद्वंद्वी ‘नेशनल पार्टी’ से बेहतर है।
बता दें कि जैसिंडा अर्डर्न के आश्चर्यजनक इस्तीफे ने लेबर पार्टी के सामने दोबारा प्रधानमंत्री चुनने का संकट खड़ा हो गया था। स्थानीय मीडिया संगठन स्टफ ने एक सर्वे में दिखाया था कि 26 प्रतिशत लोगों के समर्थन के साथ क्रिस हिपकिंस वोटरों के बीच पीएम पद के सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद हिपकिंस 8 महीने से कम समय तक पद संभालेंगे। इसके बाद यहां आम चुनाव होगा।