India-New Zealand Relations: न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया ‘अविश्वसनीय रूप से उदार’

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। लक्सन की भारत की आधिकारिक यात्रा के तहत हुई इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचे लक्सन का प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बैठक में भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में बढ़ती गति को रेखांकित किया गया, जिसमें दोनों नेता सहयोग के लिए आगे के अवसरों का पता लगाने के लिए तैयार हैं। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करने पर भी चर्चा हुई, जो आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें: Trump के लिए America First, मेरे लिये Nation First: PM Modi, Congress बोली- पाखंड की कोई सीमा नहीं है

लक्सन 19-20 मार्च को मुंबई का भी दौरा करेंगे, जहां वे भारतीय व्यापार जगत के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। बयान में आगे कहा गया है कि लक्सन के साथ विभिन्न क्षेत्रों से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसाय, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। 

प्रमुख खबरें

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी

BITS पिलानी में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला BTech छात्र लखनऊ में गिरफ्तार

जो सही लगे वही फैसला लें, Sanju Samson के इस जज्बे के मुरीद हुए Captain Suryakumar Yadav, T20 World Cup का अनसुना किस्सा

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा ने बताया गर्व का क्षण