न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे के लिये जयपुर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

जयपुर| आस्ट्रेलिया के हाथों टी20 विश्व कप फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम चार्टर्ड उड़ान से यहां पहुंच गई। बायो बबल से बायो बबल में ट्रांसफर के कारण न्यूजीलैंड टीम को पृथकवास में नहीं रहना होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत दौरे के लिये न्यूजीलैंड की टीम में पांच स्पिनर, बोल्ट दौरे से हटे

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ पहली बार टी20 विश्व कप के तुरंत बाद दूसरी श्रृंखला खेल रहे हैं।

यह कठिन और चुनौतीपूर्ण है लेकिन इसका सामना करना होगा।’’ टेस्ट टीम के नौ सदस्य यहां पिछले सप्ताह ही पहुंच गए जो टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: बीसीसीआई ने द्रविड़ को 2023 वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया

प्रमुख खबरें

Noida के Banquet Hall में लिफ्ट गिरने के मामले में संचालक समेत तीन पर केस दर्ज

Bhiwandi building collapse: भिवंडी में इमारत ढहने से 1 की मौत, 8 लोगों के फंसे होने की आशंका

Pakistan के Quetta में कोयला खदान में विस्फोट, 32 खनिकों की मौत और 10 फंसे

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज