न्यूजीलैंड विश्व कप टीम में जिम्मी नीशाम को किया गया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

वेलिंगटन।न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशाम ने कहा कि आगामी विश्व कप के लिये टीम में चुना जाना उन्हें सपने जैसा लग रहा है क्योंकि 18 महीने पहले खराब फॉर्म और चोटों के कारण वह क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना चुके थे और उन्हें मनोवैज्ञानिक से सलाह लेनी पड़ी थी।न्यूजीलैंड के लिये 12 टेस्ट, 49 वनडे और 15 टी20 मैच खेल चुके नीशाम को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिये न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड विश्व कप टीम में इस युवा खिलाड़ी को किया गया शामिल

नीशाम को 2015 विश्व कप टीम में नहीं चुना गया और 2017 चैम्पियंस ट्राफी के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।खराब फार्म और चोटों से जूझ रहे नीशाम ने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेटर संघ के सीईओ हीथ मिल्स से बात करके संन्यास की इच्छा जताई थी।उन्होंने कहा ,‘‘मैं संन्यास लेने के करीब पहुंच गया था । मैने हीथ मिल्स को फोन करके कहा कि मैं संन्यास लेना चाहता हूं। उन्होंने मुझे कहा कि छोटा ब्रेक ले लो और तीन चार सप्ताह बाद लौट आना।’’

इसे भी पढ़ें: CSK के कोच फ्लेमिंग ने कहा, पुरानी टीम के पास होता है ज्यादा अनुभव

नीशाम ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘उसके बाद मैने वापसी की कोशिश की और अब टीम में हूं जो सपने जैसा लगता है।’’उन्होंने कहा ,‘‘ मैने एक मनोवैज्ञानिक से भी सलाह ली जो काफी मददगार साबित हुई । चार या पांच सत्र में ही मुझे फर्क महसूस होने लगा।’’

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड