मेस्सी की वापसी के लिए न्यूवेल्स के सैकड़ों प्रशंसकों ने निकाला जुलूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

ब्यूनस आयर्स। लियोनेल मेस्सी के यूरोपीय क्लब बार्सिलोना छोड़ने के फैसले के बाद उनके गृहनगर रोसेरियो के फुटबॉल प्रेमियों की इस स्टार खिलाड़ी के स्वदेश लौटने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। मेस्सी ब्यूनस आयर्स से 300 किलोमीटर उत्तर में स्थित रोसेरियो में जन्मे थे और वहां के निवासियों को उम्मीद है कि यह दिग्गज फुटबॉलर अपनी स्थानीय टीम न्यूवेल ओल्ड ब्वायज की तरफ से खेलने के लिये जरूर लौटेगा। न्यूवेल्स के सैकड़ों प्रशंसकों ने गुरुवार को इसको लेकर एक जुलूस भी निकाला। इनमें से अधिकतर ने न्यूवेल्स की जर्सी पहन रखी थी और उनके हाथ में क्लब का ध्वज था। एक कार के शीशे पर लगे पोस्टर पर मेस्सी को संबोधित करते हुए लिखा गया था, ‘‘सभी अर्जेंटीनी आपको मुस्कराते हुए देखना चाहते हैं। ’’

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक