रूसी सीमा पर चीनी सैनिकों की तस्वीर की खबर फर्जी : चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

बीजिंग| चीन ने रूसी सीमा पर सैनिकों से भरे चीनी सैन्य ट्रकों के एक काफिले को प्रदर्शित करने वाली तस्वीर सहित रूस में अपने सैनिक भेजे जाने के बारे में अफवाहों को खारिज किया है। शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है।

चीन के इंटरनेट निगरानीकर्ता, साइबरस्पेस एडमिंस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएसी) ने कहा कि ट्विटर पर साझा की जा रही एक तस्वीर 2021 में पहली बार प्रकाशित तस्वीर का एक संक्षिप्त (क्रॉप किया हुआ) प्रारूप है। चीन ने इससे पहले इन खबरों को खारिज कर दिया था कि रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान के लिए उससे सैन्य सहायता मांगी है।

हांगकांग से प्रकाशित होने वाले साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की शुक्रवार की खबर के अनुसार, सीएसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑनलाइन मंच पर ऐसी कई फर्जी खबरें हैं जो यू्क्रेन युद्ध में चीन के रुख को बदनाम करने वाली हैं।

उल्लेखनीय है कि रात में गुजर रहे और सैनिकों से भरे हुए चीनी सैन्य वाहनों के एक लंबे काफिले की ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जा रही, जिससे इन अटकलों को जोर मिला है कि रूस को चीन सहायता उपलब्ध करा रहा है।

सीएसी ने कहा कि यह असल में मई 2021 की एक तस्वीर का संपादित किया हुआ प्रारूप है।

प्रमुख खबरें

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है