कुमार संगकारा ने कहा, अगली बार दस गज और आगे मारकर हमें जीत दिलायेगा संजू सैमसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

मुंबई।राजस्थान रॉयल्स टीम के निदेशक कुमार संगकारा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आखिरी गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखने के संजू सैमसन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उसे जिम्मेदारी लेते देखना अच्छा लगा। कप्तान सैमसन ने 63 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाये लेकिन आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह को छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। पंजाब ने वह मैच चार रन से जीता। रॉयल्स को आखिरी दो गेंद में पांच रन चाहिये थे लेकिन पांचवीं गेंद पर सैमसन ने रन लेने से इनकार करके क्रिस मौरिस को वापिस भेज दिया। संगकारा ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ संजू को भरोसा था कि वह टीम को जीत तक ले जायेगा और वह करीब करीब ले भी गया। आखिरी गेंद पर वह पांच या छह गज पीछे रह गया वरना वह छक्का ही होता।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ संजू को ऐसा करते देखकर अच्छा लगा। आप एक रन से चूकने की बात कर सकते हैं लेकिन मेरे लिये अहम बात खिलाड़ी का खुद पर भरोसा और प्रतिबद्धता है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका