दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यातायात के लिए एनएच-24 को फिर खोला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यातायात के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को सोमवार को पुन: खोल दिया गया। पुलिस ने बताया कि वाहनों के लिए यह रास्ता 26 जनवरी से बंद था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए यह रास्ता बंद रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए और जनता की सुविधा को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: वर्किंग कमेटी की बैठक में बोले राजनाथ, सभी राजनीतिक दल का हुआ विभाजन लेकिन बीजेपी का नहीं

उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के सीमा बिंदुओं- सिंघू, टिकरी और गाजीपुर- पर करीब तीन महीने से डेरा डाले हुए हैं। अधिकतर किसान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। किसानों को आशंका है कि नए कानून लागू होने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को खत्म करने का रास्ता साफ होगा और वे बड़े उद्योग घरानों की ‘दया’ पर निर्भर हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा