NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की कुल पूंजीगत लागत के साथ 2,442 किलोमीटर लंबी 54 राजमार्ग और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए बोलियां आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। यह 2025-26 में एनएचएआई द्वारा बोली के लिए चिन्हित की गई 3,45,466 करोड़ रुपये की अनुमानित पूंजीगत लागत वाली 6,376 किलोमीटर लंबी 124 परियोजनाओं की तुलना में काफी कम है। एनएचएआई के एक दस्तावेज के अनुसार चिन्हित की गई राजमार्ग परियोजनाएं आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना में फैली हुई हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक