NHRC ने Veer Bal Diwas पर स्कूलों में जागरूकता की कमी पर शिक्षा मंत्रालय को भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले ‘वीर बाल दिवस’ से संबंधित जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियों को पर्याप्त महत्व नहीं दिए जाने की शिकायत पर शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। शिकायत में 14 नवंबर को स्कूलों में आयोजित होने वाले समारोहों का उल्लेख किया गया है। इस दिन जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है, जिसे ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

तेरह नवंबर की मामले की कार्यवाही के विवरण के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने नोटिस प्राप्त होने की तारीख से दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कार्यवाही के विवरण के मुताबिक, ‘सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन’ के संजीव नेवर ने यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आयोग का ध्यान ‘‘वीर बाल दिवस के प्रति जागरूकता और इसके आयोजन से जुड़ी चिंताओं’’ की ओर दिलाया गया है।

सरकार ने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने को आधिकारिक मान्यता दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि देशभर के स्कूलों में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में समारोह आयोजित किए जाते हैं, लेकिन ‘‘वीर बाल दिवस और साहिबजादों के असाधारण साहस, बलिदान तथा ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियों को उतना महत्व नहीं दिया गया है, जितना दिया जाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

बिहार में 1.09 लाख Mule Accounts पकड़े गए, Patna में सबसे ज्यादा 14,644 मामले

Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगी योगी सरकार, ओवरचार्जिंग पर सख्त चेतावनी

UK Court ने भारतीय छात्र Bilal Qazi को बाल यौन शोषण में सुनाई 30 साल जेल

US Flight Cancellations ATC Outage | 9/11 के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा हवाई संकट, ATC सिस्टम में खराबी से थमा आसमान, 11,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित