चुनाव के बाद हुई हिंसा की शिकायतों की जांच के लिए बंगाल पहुंचे NHRC के अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की शिकायतों की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अधिकारी बृहस्पतिवार को राज्य में पहुंचे और उन्होंने कुछ क्षेत्रों का दौरा किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार गठित, आयोग के सात सदस्यों की समिति अभी नहीं पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में दो हजार से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना का फर्जी टीका, महाराष्ट्र सरकार

इस समिति के अध्यक्ष एनएचआरसी के सदस्य राजीव जैन हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीआईजी स्तर के अधिकारियों और कनिष्ठ अधिकारियों वाली एनएचआरसी की दो टीमें कोलकाता और सिलीगुड़ी पहुंची हैं। यह अधिकारी एनएचआरसी की समिति की सहायता करेंगे।

प्रमुख खबरें

Supriya Sule के रुख पर बोले संजय राउत, परिसीमन में NDA का समर्थन विश्वासघात होगा

Bihar में उपेंद्र कुशवाहा की RLM में बगावत, 4 में से 3 विधायकों ने मांगा अलग गुट

BJP और शिअद के गठबंधन पर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- हमारा तालमेल Punjab की जनता से

गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को सीट नहीं, अखिलेश ने दिया ऐसा ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहे