कश्मीर में ISIS का मददगार कौन? टेरर फंडिंग केस में NIA का एक्शन, 6 लोगों को हिरासत में लिया

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2021

आईएसआईएस मॉड्यूल और टेरर फंडिंग के मामले में जम्मू कश्मीर में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, अवंतिपुरा और बांदीपुरा इलाके में एनआईए की रेड चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है। अनंतनाग से पांच और श्नीनगर से एक लोग को हिरासत में लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह चार बजे से ही जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों में एनआईए का बड़ा एक्शन जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर से दारुल उलूम के चेयरमैन को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि ये दारुल उलूम लखनऊ में किसी दारुल उलूम के साथ एफिलेटेड है और इस कनेक्शन की जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: साम्बा में चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना ने अभियान शुरू किया

आतंकी लिंक के आरोप में 11 सरकारी कर्मचारी किए गए बर्खास्त

आतंकवादी संगठनों के साथ कथित तौर पर काम करने को लेकर जम्मू कश्मीर में करीब 11 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त किया गया।  सरकारी सूत्रों के अनुसार बर्खास्त कर्मचारियों में हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सैयद सलाहुद्दीन के बेटे भी शामिल हैं। बर्खास्त किए गए 11 कर्मचारियों में से 4 अनंतनाग के, 3 बडगाम के, 1-1 बारामूला, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा के हैं। इनमें से 4 शिक्षा विभाग में, 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस में और 1 कृषि, कौशल विकास, बिजली, एसकेआईएमएस और स्वास्थ्य विभागों में कार्यरत थे। मोस्ट वांटेड आतंकवादी और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटे भी सरकारी नौकरी कर रहे थे। सरकारी सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सैयद सलाहुद्दीन के बेटों को भी सरकारी सेवा से हटा दिया गया था। सैयद अहमद शकील और शाहिद यूसुफ भी आतंकी फंडिंग में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Meghalaya में 1901 के बाद 2025 सबसे गर्म साल, IMD रिपोर्ट में बारिश में भारी कमी दर्ज

Sonia Gandhi के बयानों पर BJP का पलटवार, देश की प्रगति देखने के लिए इतालवी चश्मा उतारें

Faridabad में कार पार्किंग झगड़े पर पड़ोसी ने NRI की 9 गोलियां मारकर की हत्या, आरोपी अरेस्ट

Presidency University ने स्वामी विवेकानंद का पोस्टर बिगाड़ने पर दो छात्राओं को निकाला