आतंकवाद से जुड़े मामले में NIA का एक्शन, दक्षिण कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर के घर पर छापा

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2023

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को आतंकवाद से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर में पांच स्थानों पर छापेमारी की। कुलगाम निवासी हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर उमर गनी के घर पर भी छापेमारी की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि एनआईए टीम ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर कुलगाम और पुलवामा में पांच स्थानों पर छापेमारी शुरू की। दक्षिण कश्मीर में दो स्थानों सेदरगुंड और उगरगुंड पर छापेमारी चल रही थी। पिछले महीने एनआईए ने पाकिस्तान स्थित संगठनों से जुड़े आतंकी फंडिंग मामलों में छापेमारी की थी। छापेमारी दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों शोपियां, पुलवामा और कुलगाम में की गई।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा