एनआईए ने श्रीनगर में आतंकियों के वित्तपोषण मामले में कार्यकर्ता को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

श्रीनगर| राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकियों के वित्तपोषण मामले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के सिलसिले में सोमवार को यहां एक मानवाधिकार कार्यकर्ता को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के तीन मंत्रियों का सोनिया को पत्र, पद छोड़कर पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई

पिछले साल 28 अक्टूबर को एनआईए ने कुछ तथाकथित गैर सरकारी संगठनों और ट्रस्टों द्वारा धर्मार्थ गतिविधियों के नाम पर भारत तथा विदेश में धन जुटाने और फिर उन पैसों का इस्तेमाल जम्मू कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में घाटी में परवेज के आवास सहित 10 स्थानों और बेंगलुरु में एक स्थान की तलाशी ली थी।

एजेंसी ने कहा था कि आठ अक्टूबर 2020 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैर कानूनी गतविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए के मुताबिक उसे पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ एनजीओ और ट्रस्ट ने तथाकथित दान और व्यावसायिक योगदान के माध्यम से देश और विदेश से धन एकत्र कर उनका उपयोग केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया।

इसे भी पढ़ें: जमानत देने के लिए कठिन शर्तें लगाना जमानत से इनकार करने के समान: न्यायालय

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर