NIA ने दिल्ली के बटला हाउस से ISIS का सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार, लोगों को भड़काने का चला रहा था प्रोपेगेंडा

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2022

दिल्ली के बटला हाउस से आईएसआईएस ISIS से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया गया हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आतंकी दिल्ली के बाटला हाउस में रह रहा था। सूचना मिलने पर जांच एजेंसी ने बाटला हाउट की रेकी शुरू की और आखिरकार ISIS के संक्रिय आतंकी को पकड़ने में कामयाबी हालिस हुई।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में आगजनी की एक घटना के बाद बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, मोबाइल इंटरनेट सेवा पांच दिनों के लिए निलंबित

कथित तौर पर कहा जार रहा है कि मोहसिन अहमद आसपास के लोगों पर नजर रखता था। मौका पड़ने पर लोगों को भड़काने की कोशिश करता था। अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश  करेगी कि आखिर मोहसिन अहमद का आगे का क्या प्लान था।

एनआईए ने 25 जून को आईपीसी की धारा 153ए और 153बी और यूए (पी) एक्ट की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत स्वत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। सूत्र ने कहा, "गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर