निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में एनआईए ने एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे कथित तौर पर हथियार विक्रेता बताया जा रहा है। सिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनआईए ने यह पांचवी गिरफ्तारी की है। आरोपी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। वह हार गया था। 

इसे भी पढ़ें: आजाद ने बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को वापस लाने की मांग की

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बल के पांच जवान घायल

नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर सरपंच चुने गए मीर ने वर्ष 2014 में वासी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे लगभग 1,000 वोट ही मिल सके थे। इस वर्ष जनवरी में डीएसपी को दो आतंकियों और एक अलगाववादी कार्यकर्ता के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन डीएसपी इन सभी को कश्मीर घाटी से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद डीएसपी को निलंबित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर