एंटीलिया मामले में NIA ने लंबी पूछताछ के बाद शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को किया गिरफ्तार

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2021

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध कार मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शिवसेना के नेता प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। इस केस के सिलसिले में गुरुवार सुबह एनआईए की टीम ने प्रदीप शर्मा के आवास पर छापेमारी की। 

इसे भी पढ़ें: एंटीलिया-हिरन हत्या मामला : NIA ने पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के आवास पर छापा मारा 

एक अधिकारी ने बताया था कि एनआईए की टीम ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ सुबह करीब छह बजे अंधेरी पश्चिम में जेबी नगर में स्थित प्रदीप शर्मा के आवास पर छापा मारा। बता दें कि प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार करने से पहले एनआईए ने उनसे पूछताछ की। हालांकि इस मामले में अभी शिवसेना की तरफ से कोई भी टिप्पणी सामने नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व