Al Qaida Terror Conspiracy | अल-कायदा आतंकी षड्यंत्र मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाँच राज्यों के दस ठिकानों पर छापेमारी, सामग्री बरामद

By रेनू तिवारी | Nov 13, 2025

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अल-कायदा द्वारा गुजरात में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े एक आतंकी षड्यंत्र मामले में पाँच राज्यों में दस ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में चुनिंदा स्थानों पर विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की एक साथ तलाशी ली। एनआईए ने दावा किया कि तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज़ जब्त किए गए। जब्त की गई सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: ईडन गार्डन्स टेस्ट से पहले शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने की पिच की जांच

 

बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ 

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘वे प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए। ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए धन इकट्ठा करने और उसे उन्हें अंतरित करने में शामिल थे, और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से प्रेरित करने में भी शामिल पाए गए।’’ एनआईए ने 10 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

इसे भी पढ़ें: Canada G7 Summit | जी-7 में जयशंकर ने रखा भारत का बेबाक पक्ष, वैश्विक चुनौतियों पर दिया अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मंत्र

 

आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने आगे कहा कि भारत और सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की उपस्थिति, संबंधों और वित्तीय चैनलों का पता लगाने के प्रयासों के तहत मामले में उसकी जाँच जारी है। 

प्रमुख खबरें

Priyanka Kakkar ने छोड़ी AAP, हरी-भरी Delhi के लिए Congress में हुईं शामिल

Asian Games 2026 में Aman Sehrawat ने जीता Gold Medal, नॉर्थ कोरियाई पहलवान को हराया

UPSC शताब्दी समारोह में बोले PM Modi, ब्रिटिश दौर में भी सिविल सेवा परीक्षा में संस्कृत का पर्चा था

सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों में IAF ने की Air Dropping, पहुंचाए 28 टन से ज्यादा राशन