कश्मीर की आबोहवा में जहर घोलने वाले यासीन मलिक पर NIA Court आज सुनाएगी फैसला, पाकिस्तान बना पैरोकार, लगाई ये गुहार

By अभिनय आकाश | May 19, 2022

जम्मू कश्मीर की आबोहवा में जहर घोलने वाले पाकिस्तान के पालतू कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की गुनाहों का फैसला आज होगा। दिल्ली में एक विशेष एनआईए अदालत से कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के गुनाहों के खिलाफ आज सजा मुकर्रर होगी। कोर्ट की तरफ से यासिन मलिक को उम्रकैद की सजा सुना सकती है। आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित यासिन मलिक ने एक हफ्ते पहले ही अपना गुनाह कबूल किया था। इस पूरे घटना को लेकर यासिन मलिक के आका पाकिस्तान को तीखी मिर्ची लगी है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय उच्चयोग के प्रभारी को तलब करके कूटनीतिक आपत्ति जताई गई है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान, चीन से रक्षा के लिए भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली की तैनाती की योजना: पेंटागन

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता ने कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपों के लिए दोषी ठहराया था। विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह मलिक के खिलाफ लगाए गए अपराधों के लिए सजा की मात्रा के संबंध में दलीलें सुनेंगे। मलिक पर यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी अधिनियम), 17 (आतंकवादी अधिनियम के लिए धन जुटाना), 18 (आतंकवादी कृत्य करने की साजिश), और 20 (आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होने) आपराधिक साजिश) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124-ए (देशद्रोह)और धारा 120-बी के तहत आरोप लगाया गया है। मलिक ने कथित तौर पर अदालत के समक्ष आरोपों का विरोध नहीं किया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट