दिल्ली में अमित शाह के साथ NIA डीजी की बैठक, उदयपुर-अमरावती की घटना पर हुई हाईलेवल मीटिंग

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2022

गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती में नृशंस हत्याओं की जांच करने का निर्देश दिए जाने के कुछ दिनों बाद दिल्ली में एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके कार्यालय में बैठक की। बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दिन के उजाले में एक दर्जी कन्हैयालाल कुमार की दुकान के अंदर दो लोगों ने सिर कलम कर दिया जबकि 21 जून को अमरावती में एक केमिस्ट दुकान के मालिक उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है सहकारिता क्षेत्र: अमित शाह

उदयपुर मामले में हमलावरों ने वीडियो में अपनी पहचान रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में बताई है। वीडियो में, रियाज 47 वर्षीय कन्हैया लाल पर धारदार हथियार से हमला करते हुए देखा गया, जबकि दूसरे, आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर अपराध रिकॉर्ड किया। एनआईए ने गुरुवार को कहा कि उसे "आतंकवादी संगठन नहीं बल्कि एक आतंकवादी गिरोह" की भूमिका पर संदेह है। हालांकि, आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने यह स्पष्ट किया कि इस नृशंस हत्या के पीछे एक बड़े गिरोह की भूमिका है और यह सिर्फ दो व्यक्तियों द्वारा किया गया एक कार्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए, एक्टर इमरान खान भी डिटेन

Delhi Riots मामले में पूर्व आप पार्षद Tahir Hussain दंगा भड़काने के दोषी करार

दिल्ली पुलिस की मानवीय पहल: दादी के निधन की सूचना मिलते ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दी गई गृहनगर जाने की पेशकश

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया